अयोध्या नगरी श्री राम के दर्शन हेतु चलाई गई विशेष ट्रेन....हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

अयोध्या नगरी श्री राम के दर्शन हेतु चलाई गई विशेष ट्रेन....हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

रायपुर। भगवान श्री राम की पवित्र नगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने हेतु विष्णु सरकार द्वारा चलाई गई विशेष ट्रेन को दुर्ग रेलवे स्टेशन में श्री रामलाल दर्शन हेतु यात्रा करने जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा की शुरुआत करने के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ट्रेन में सवार सभी राम भक्तों से मुलाकात करते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की और इस पवित्र यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि एक सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

         इस अवसर पर प्रमुख रूप में अहिवारा विधायक Domanlal Korsewada जी, सदस्य जिला पंचायत माया बेल चंदन जी, राजेंद्र जी, मंडल अध्यक्ष गिरीश साहू जी, मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतीश साहू जी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सागर चतुर्वेदी जी, जिला पंचायत आयुक्त दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर जी, कलेक्टर सुश्री  ऋचा प्रकाश चौधरी जी, महेंद्र चोपड़ा जी एवं जिला प्रशासन अधिकारी व छत्तीसगढ़ टूरिस्ट बोर्ड अधिकारी कर्मचारी एवं आईआरसीटीसी अधिकारी कर्मचारी के संग बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।