उड़ान संस्था की प्रस्तुति में झलका महिला सशक्तिकरण का स्वरूप

मौर्य कुशवाहा महिला विंग खुर्सीपार और उड़ान संस्था के संयुक्त प्रयास से हुआ प्रेरणादायक मंचन

उड़ान संस्था की प्रस्तुति में झलका महिला सशक्तिकरण का स्वरूप

सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में भारतीय नारी के संघर्ष को समर्पित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राधाबाई के जीवन पर आधारित नाटिका ने दर्शकों को न सिर्फ भावविभोर किया, बल्कि महिलाओं के आत्मबल और संघर्षशीलता का प्रेरणास्रोत भी बना।

भिलाई। मौर्य कुशवाहा समाज महिला विंग खुर्सीपार एवं उड़ान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय नारी के संघर्ष की कहानी” विषय पर एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति डॉ. राधाबाई के जीवन संघर्ष पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसे समाज की महिलाओं ने मंच पर सजीव किया। दर्शकों ने तालियों के साथ इस जीवंत प्रस्तुति की सराहना की।

इस प्रस्तुति में संस्कृति वर्मा ने सूत्रधार की भूमिका निभाई, जबकि बरखा मौर्य ने डॉ. राधाबाई की भूमिका को जीवंत किया। अन्य कलाकारों में साधना मौर्या, कांति मौर्य, आरती मौर्य, सविता मौर्या, मंजू मौर्य, मिथिलेश मौर्य, बबीता वर्मा और नीलिमा मौर्य शामिल रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण के संदेश को समाज तक पहुंचाना और महिलाओं के भीतर आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को जागृत करना था।