गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई से बढ़ा पुलिस का भरोसा और विश्वास, दया सिंह ने किया एसपी का सम्मान

भिलाई। छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपराध मुक्त प्रदेश की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। इस पर लगातार काम हो रहा है। भिलाई दुर्ग में गुंडे बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान सराहनीय है। गुंडे बदमाशों में कानून का खौफ है। जो शानदार है। यह बातें बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष और नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कही है।
गुंडो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की। दया सिंह ने एसपी शुक्ला का शाल श्रीफल से सम्मान भी किया। दया ने एसपी से निवेदन किया है कि यह कार्रवाई निरंतर चलनी चाहिए। गुंडो के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रखें। कानून का खौफ लोगों में होना चाहिए।