छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: दुर्ग और धमतरी के नए कलेक्टर नियुक्त

राज्य सरकार ने कई IAS अधिकारियों के किए तबादले

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: दुर्ग और धमतरी के नए कलेक्टर नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दुर्ग और धमतरी के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं रायपुर नगर निगम और जिला पंचायत में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

कौन कहां नियुक्त हुआ?
अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से दुर्ग कलेक्टर नियुक्त।
अभिनाश मिश्रा (IAS 2018) – रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित होकर धमतरी कलेक्टर बने।
रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को लोक सेवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
विश्वदीप (IAS 2019) – रायपुर जिला पंचायत सीईओ से स्थानांतरित होकर रायपुर नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी बने।
कुमार विश्वरंजन (IAS 2020) – रायपुर जिला पंचायत सीईओ नियुक्त।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव हुए अधिकारी
पूर्व दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।