डिप्टी सीएम सिंहदेव पर 1 करोड़ 15 लाख का कर्ज....

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 1 करोड़ के कर्ज में डूबे हैं। ऐसा हम नहीं, वे खुद कह रहे हैं। अंबिकापुर में विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमें उन्होंने इसका जिक्र किया है। इतना ही नहीं, उनकी संपत्ति 2018 के मुकाबले कम हो गई है।
2018 में टीएस सिंहदेव ने जो दस्तावेज जमा किए थे, उसके मुताबिक तब 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी, जबकि तब कर्ज था, 62 लाख का। 2023 में उनकी संपत्ति 436.71 करोड़ रुपये घोषित की है। वहीं चल संपत्ति 10 करोड़ 99 लाख रुपये की है। इनमें उन्हें विरासत में मिले जेवरात, बंदूक एवं अन्य सामान हैं। जेवरात में हीरा भी शामिल है। पहले चरण की जिन 20 सीटों में चुनाव होने हैं, उनमें भाजपा और कांग्रेस के 13 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने 12 वीं या उससे कम पढ़ाई की है। चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले नेताओं के बारे ये जानकारी उनके ही द्वारा निर्वाचन में दिए गए डॉक्यूमेंट से सामने आई है।