सीएम का दुर्ग में रोड शो आज:पाटन में धान का बोनस 32 करने को लेकर कहा किसान और जनता का भरोसा कांग्रेस पर

सीएम का दुर्ग में रोड शो आज:पाटन में धान का बोनस 32 करने को लेकर कहा किसान और जनता का भरोसा कांग्रेस पर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं। 6 नवंबर को दुर्ग में उनका रोड शो है। इससे पहले रविवार शाम वो पाटन विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया। सेलूद में सीएम ने कहा भाजपा के 3100 पर उनका 3200 रुपए धान का बोनस भारी है। किसान और जनता का भरोसा आज भी कांग्रेस के साथ है।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव का प्रचार प्रसार थम जाने के बाद अब दूसरे चरण में होने चुनाव को लेकर तैयारी अपने पूरे शबाब पर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैक टू बैक लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही वो अपनी पाटन विधानसभा पर पूरा फोकस किए हुए हैं।

भूपेश बघेल रविवार शाम को पाटन के सेलूद और अन्य क्षेत्र में पहुंचे। वहां लोगों से वन टू वन बात की। सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने 25 सौर रुपए धान का बोनस देने बोला था और 2640 व 2660 रुपए धान का बोनस दिया है। जनता और जो किसान हैं वो कांग्रेस पर भरोसा करते हैं।