दुर्ग के नए एसपी और एएसपी ने पदभार संभाला:रामगोपाल गर्ग बोले- शांतिपूर्वक चिनाव संपन्न कराना ही पुलिस का पहला लक्ष्य
दुर्ग जिले के नए एसपी रामगोपाल गर्ग ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। आते ही उन्होंने एक के बाद एक बैठकें लीं। उन्होंने कहा कि उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान दुर्ग जिले में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। उनका मुख्य फोकस शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराना होगा। दरअसल दो दिन पहले ही दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा और एएसपी संजय ध्रुव को चुनाव आयोग ने हटाकर पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया है। इसके बाद यहां 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग को एसपी की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा दुर्ग शहर एएसपी की जिम्मेदारी अभिषेक झा को दी गई है। दोनों ही अधिकारियों ने शनिवार 14 अक्टूबर को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बतौर एसपी ज्वाइन करते ही रामगोपाल गर्ग ने सबसे पहले जिले के अभी राजपत्रित अधिकारियों की मीटिंग ली। उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई।
इस बैठक में एसपी रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग जिले में अपराध और अन्य छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्हें निपटाने के लिए पुलिस किस प्रकार कार्य कर रही है। उनके पास क्या संसाधन है, इसकी जानकारी ली गई। एसपी का कहना है कि इसके बाद वो इन नीति पर कार्य करेंगे कि इसी संसाधन में हर समस्या को कैसे निपटाया जाए। पुलिस का मुख्य काम चुनाव कार्य को शांतिपूर्वक निपटाना होगा।
दुर्ग के नए एएसपी सिटी अभिषेक झा ने भी अपना पदभार संभाल लिया है। अभिषेक दुर्ग जिले में कुछ महीने पहले सीएसपी मुख्यालय के पद पर पदस्थ थे। इसके बाद उनका ट्रांसफर हुआ। प्रमोशन होने के बाद वो एएसपी सिटी दुर्ग बने हैं। अभिषेक को दुर्ग जिले के बारे में काफी जानकारी है। इससे वो चुनाव के दौरान बेहतर कार्य कर पाएंगे।
suntimes 