दुर्ग में शीतलहर, तापमान 8.2 डिग्री पर, कल से थोड़ा चढ़ सकता है पारा

दुर्ग में शीतलहर, तापमान 8.2 डिग्री पर, कल से थोड़ा चढ़ सकता है पारा

दुर्ग. उत्तरी हवा की प्रभाव से दुर्ग में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पारा दो दिन से 8.2 डिग्री के साथ सामान्य से 5.7 डिग्री कम पर बनी हुई है। 11 जनवरी से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके कारण तीन दिन तक न्यूनतम में वृद्धि हो सकती है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी ईरान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।

इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र गुजरात और उससे लगे राजस्थान के ऊपर बनने की संभावना है। इससे हवा की दिशा में और अधिक परिवर्तन होने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 11 जनवरी को मामूली वृद्धि संभावित है। आगामी 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज की गई।