धीमी चाल से बढ़ेगा मानसून, गर्मी का कहर बरकरार: अगले हफ्ते केरल में दस्तक, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

देशभर में मानसून की रफ्तार सुस्त रहने के संकेत, जून-सितंबर के बीच कई बार थम सकती है बारिश; उत्तर और मध्य भारत में तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंचा

धीमी चाल से बढ़ेगा मानसून, गर्मी का कहर बरकरार: अगले हफ्ते केरल में दस्तक, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

*राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी और रामनगर इलाके में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने CSEB कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली।*

रायपुर। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने कांग्रेस के साथ मिलकर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए “CSEB मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने CSEB के चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी टोल फ्री नंबर शुरू करने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई।

अधिकारियों और नेताओं के बीच बढ़ी बहस

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और विभागीय अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस नेताओं ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमराई हुई बताते हुए अधिकारियों पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं अधिकारियों ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए जल्द सुधार का आश्वासन दिया।

गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती के कारण घरों में पानी की समस्या गहराने लगी है। पंखे और कूलर बंद रहने से लोगों का गर्मी में हाल बेहाल है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि आम जनता की समस्याओं को लेकर आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।