नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई| नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार कर गर्भवती करने वाले आरोपी को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सितंबर 2023 में त्योहार के समय नाबालिग (14 वर्ष) को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। शिकायत के बाद रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी धनेश्वर जांगड़े (21 वर्ष) निवासी ग्राम पंचदेवरी कुम्हारी को गिरफ्तार कर लिया है।