प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम तीन महीना के पश्चात 111 एपिसोड के रूप में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार बनने के बाद आज देशवासियों को संबोधित किया

आज देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम तीन महीना के पश्चात 111 एपिसोड के रूप में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार बनने के बाद आज देशवासियों को संबोधित किया, यह कार्यक्रम वीरेंद्र साहू , मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टीके निवास सेक्टर 2 सड़क 24 में संपन्न हुआ.. जिसमें पुरब मंडल भिलाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए।
आज के आयोजन में ठीक 11:00 मोदी जी प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्यानपूर्वक सुना। तत्पश्चात स्थान पर उपस्थित सभी सदस्यों के बीच एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता,के रुप मे पुरब मंडल के अध्यक्ष गजानन बन्छोर ने संगठन को अनुशासित रूप से कार्य करने का सभी कार्यकर्ता, अनुरोध किया । महेंद्र शर्मा जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ , ने भी अपने विचार व्यक्त किये । पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं मन की बात कार्यक्रम के सह संयोजक प्रदेश वीरेंद्र साहू जी कार्यक्रम को पनः 111 एपिसोड के रूप में प्रसारित होने पर सबको बधाई दी और कार्यक्रम के माध्यम से जो उपलब्धियां और जो फायदे आम जन मानस को हुआ उससे अवगत कराया अंतिम वक्त के रूप में मुख्य अतिथि जिला भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष एवं पुरब मंडल के प्रभारी श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने भी अपने संबोधन में प्रत्येक सदस्यों को कार्यक्रम को पुनः हम सब के बीच आने की एवं लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने की बधाई दी एव भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां पर प्रकाश डालते हुए इसी जोश और उत्साह के साथ आगे भी कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं मैं निरंतरता बनी रहे इसकी अपेक्षा की. इस कार्यक्रम का संचालन पुरब मंडल के महामंत्री गजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीना सुशील, मंजूषा साहू ,प्रहलाद सिंह ,प्रशांत क्षीरसागर ,श्याम सिंह ,पंकज वर्मा,शीतल सिंह डिंपी ,पंकज पाठक , सुभाष चंद्र पटेल,मनोज मेश्राम ,रोहित साहू ,बृजेश मिश्रा, श्रीनिवास रायडू उपस्थित थे।