बिग ब्रेकिंग : शराब घोटाला केस: चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

5 दिन की पूछताछ के बाद कोर्ट ने भेजा जेल, भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले—ED को भाजपा की शाखा बना दिया गया है

बिग ब्रेकिंग : शराब घोटाला केस: चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट की ED को लेकर की गई सख्त टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। भूपेश बघेल ने इसे केंद्र सरकार और एजेंसी के गाल पर "तमाचा" बताया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में ईडी ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहाँ अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ईडी ने इससे पहले 5 दिन तक चैतन्य से पूछताछ की थी। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि "राजनीतिक लड़ाइयाँ चुनाव में लड़ी जानी चाहिए, जांच एजेंसियों के जरिए नहीं।" कोर्ट ने यह भी पूछा कि ईडी का इस तरह दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है?

इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने लिखा— "सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी केंद्र सरकार और ईडी के गालों पर तमाचा है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि ईडी भाजपा की राजनीतिक शाखा बन गई है।"

बघेल ने कहा कि ईडी को अपना कार्य करने दिया जाना चाहिए, न कि उसे विपक्षी नेताओं को डराने का औजार बनाया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे इस राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ सड़कों पर उतरते रहेंगे, और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।