बीएसपी मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू बने भाजपा भिलाई जिले के उपाध्यक्ष

बीएसपी मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू बने भाजपा भिलाई जिले के उपाध्यक्ष

भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू को भाजपा जिला भिलाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सेक्टर–6 स्थित यूनियन कार्यालय में पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें चन्ना केशवलू का गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि चन्ना केशवलू लंबे समय से मजदूर हितों के लिए सक्रिय रहे हैं और संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा जिला भिलाई और प्रदेश नेतृत्व ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

अपने संबोधन में चन्ना केशवलू ने कहा कि इतने स्नेह और सम्मान से वे अभिभूत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वे संगठन और समाज दोनों के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएँ। उन्होंने आशा जताई कि इसी तरह साथियों का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन सन्नी ईपपन ने किया।

समारोह में प्रमुख रूप से सन्नी ईपपन, डिल्ली राव, जगजीत सिंह, मृगेंद्र कुमार, प्रदीप पाल, भूपेन्द्र बंजारे, ए. वेंकट रमैया, अखिलेश उपाध्याय, संजय कुमार साकुरे, राकेश उपाध्याय, संतोष सिंह, नागराजू, पूरन लाल साहू, राजेंद्र ठाकुर, सुबोधित सरदार, भागीरथी चन्द्राकर, अरूप राय, मुरारी जायसवाल, घनश्याम साहू, संतोष जगन्नाथ नाले, ईश्वर साहू, आनंद, राजेश वर्मा, अनिल बाजपाई, अनिल राय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे