भिलाई: सतनाम नगर में युवक पर जानलेवा हमला, सिर कुचलने की कोशिश
फल मंडी क्षेत्र में पत्थर से हमला, वार्ड 36 की घटना छावनी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज, हालत गंभीर
भिलाई के सतनाम नगर स्थित फल मंडी इलाके में देर रात एक युवक पर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का प्रयास किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 36, फल मंडी सतनाम नगर का है, जहां अज्ञात हमलावरों ने युवक नील कमल जांगड़े पर जानलेवा हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों ने नील कमल जांगड़े के सिर पर भारी पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित नील कमल जांगड़े के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
suntimes 