मोहल्ले की दुकान से खरीदने जा रहे दूध-दही, बटर-पनीर, पहले जान लीजिए अमूल और मदर डेयरी का नया रेट
- अल्ट्रा हाई टेम्परेचर मिल्क पर जीएसटी की दर 5 फीसदी से घटाकर शून्य कर दी गई है.
- पनीर पर जीएसटी की दर पहले 12 फीसदी थी, जो अब शून्य कर दी गई है.
- बटर, घी, चीज सहित अन्य फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है.
- केन में आने वाले दूध पर भी जीएसटी की दरें 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है.
- सोया मिल्क को छोड़कर अन्य सभी प्लांट आधारित मिल्क पर जीएसटी की दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है.
- मदर डेयरी के घी पर पहले 12 फीसदी जीएसटी लगता था जो अब 5 फीसदी हो गया है.
- मदर डेयरी के पनीर पर पहले 5 फीसदी जीएसटी था, जो अब शून्य हो गया है.
- बटर, चीज और मिल्कशेक पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से गिरकर 5 फीसदी हो गई है.
- मदर डेयरी के आइसक्रीम पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है.
- सफल के फ्रोजेन स्नैक्स पर जीएसटी 12 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है.
- जैम और अचार पर भी जीएसटी 12 से घटकर 5 फीसदी हो गया है.
पैकेज्ड नारियल पानी और टोमैटो प्यूरी पर जीएसटी की दर 12 से घटकर 5 फीसदी हो गई है.
- 100 ग्राम का अमूल बटर 62 रुपये से घटकर 58 रुपये का हो गया है.
- 1 लीटर अमूल घी 650 रुपये से गिरकर 610 रुपये के भाव हो गया है.
- 1 किलोग्राम का अमूल प्रोसेस्ड चीज 575 रुपये के बजाय 545 रुपये का हो गया है.
- 200 ग्राम फ्रोजेन पनीर 99 की जगह 95 रुपये की हो गई है.
- अमूल ताजा दूध 1 लीटर 3 रुपये सस्ता होकर 60 रुपये का हो गया है.
- अमूल फुल क्रीम दूध भी 3 रुपये सस्ता होकर 67 रुपये लीटर हो गया है.
+
suntimes 