मौसम की खबर : जिले में पिछले सात दिनों में ठंड बढ़ी.... 28 से ठंड और बढ़ने के आसार......
भिलाई। जिले में पिछले सात दिनों में ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से घटकर 16.2 डिग्री पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब है। बुधवार को दिन और रात के तापमान में 15.6 डिग्री का अंतर रहा। वहीं रात का तापमान 16.2 डिग्री और दिन का तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में छठवीं बार ऐसी स्थिति बनी है। इसमें तीन बार 2016, 2018 और 2022 में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री, 15.2 डिग्री व 15.4 डिग्री पहुंचा है। इस साल न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ दो दिन रह गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर से जिले में पूर्व से गर्म हवाएं आने के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में फिर बढ़ोत्तरी हुई है। 27 अक्टूबर तक उत्तर से ठंडी हवाओं का आना जारी रहेगा।
पूर्व से नमी आने के बाद भी तापमान बढ़ेगा: मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व की ओर से आने वाली हवा अपने साथ नमी भी लाएगी, लेकिन उसका न्यूनतम तापमान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नमी के वजह ऊपर जाने वाली गर्म हवा टकराकर सतह पर आ जाएगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान जितना तेजी से अभी गिर रहा, उतनी तेज नहीं रहेगी। आगे नवंबर के पहले सप्ताह के बाद तापमान में पुन: गिरावट आने की संभावना है।
suntimes 