रायपुर लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 51.66% मतदान....

मंगलवार को रायपुर लोकसभा के सभी मतदान केंद्रों में वोटिंग जारी है। रायपुर में दोपहर 3 बजे तक 51.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय धरने पर बैठ गए। वहीं BTI ग्राउंड में रिजर्व मतदान कर्मियों ने भी व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने कलेक्टर पर आरोप लगाए हैं। कलेक्टर को बीजेपी का एजेंट बताते हुए उन्होंने कहा कि, मतदान केंद्रों के बाहर ऐसी पर्चियां दी जा रही हैं, जिसमें भाजपा की योजनाओं की जानकारी है। भाजपा द्वारा भेजे गए शरबत पिलाए जा रहे हैं।