राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के भिलाई आने से आईआईटी कैंपस बना छावनी...सुरक्षा में 500 से अधिक जवान तैनात...

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के भिलाई आने से आईआईटी कैंपस बना छावनी...सुरक्षा में 500 से अधिक जवान तैनात...

भिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शुक्रवार को रायपुर में अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज 26 अक्टूबर को भिलाई दौरे पर हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे आईआईटी कैंपस को छावनी में बदल दिया गया है। कोने-कोने में पुलिस और सुरक्षा बल को लगाया गया है। पूरे आईआईटी कैंपस में 500 से अधिक जवान लगे हैं। हेलीकाप्टर से पूरे आईआईटी और रायपुर भिलाई की पहरेदारी कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पूरे भिलाई और खासकर आईआईटी कैंपस के ऊपर हेलीकाप्टर उड़ते देखा गया। कार्यक्रम में लगभग एक घंटे रहने के बाद वो 12.30 बजे रायपुर रवाना हो जाएंगी।

दोपहर 1 बजकर 5 मिनट में माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राजभवन के लिए रवाना होंगी। इसके बाद 2 बजकर 55 मिनट पर राष्ट्रपति राजभवन से आयुष विश्वविद्यालय नया रायपुर के लिए रवाना होंगी। आयुष यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के बाद साढ़े 4 बजे राष्ट्रपति आयुष यूनिवर्सिटी से सीधे माना एयरपोर्ट जाएंगी। 5 बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी।