लोकसभा चुनाव 2024 वैशाली नगर विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

भिलाई । दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए वैशाली नगर विधानसभा से सुपेला में आज मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के द्वारा किया गया। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनावी प्रचार प्रसार एवं गतिविधियों का संचालन इसी कार्यालय के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, जिला भाजपा भिलाई के अध्यक्ष महेश वर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती तुलसी साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल देवांगन, प्रेमलाल साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, अशोक गुप्ता, शिवसागर मिश्रा, मनोज तिवारी, विजय शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा सहित भाजपा के सांसद और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।