श्री पिपलेश्वर धाम में 14-15 फरवरी को दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव
संगीतमय सुंदरकांड, महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और खाटू श्याम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन होगा मुख्य आकर्षण
भिलाई। शांति नगर स्थित श्री पिपलेश्वर धाम (पार्षद कार्यालय के सामने) में स्थापना दिवस के अवसर पर 14 एवं 15 फरवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, सामूहिक रुद्राभिषेक, भंडारा और खाटू श्याम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन जैसे विशेष आयोजन शामिल रहेंगे।
पहले दिन संगीतमय सुंदरकांड व भंडारा
आयोजन की शुरुआत शनिवार, 14 फरवरी को सायं 6:30 बजे भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगी। पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए सपरिवार रात्रि प्रसाद एवं भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई है।
महाशिवरात्रि पर सामूहिक रुद्राभिषेक
रविवार, 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी भंडारा रखा गया है।
खाटू श्याम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन
इसी दिन सायं 5 बजे श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर (खाटू धाम) निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।
suntimes 