सन वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में शिक्षकों का हुआ सम्मान, बच्चों ने भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

सन वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

भिलाई के सन वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कोहका मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, मंडल मंत्री धीरज सेन, सुपेला मंडल मोर्चा मंत्री मनीष साहू और युवा नेता चंद्रशेखर नागवंशी शामिल हुए। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया और बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

भिलाई। सन वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कोहका मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, मंडल मंत्री धीरज सेन, सुपेला मंडल मोर्चा मंत्री मनीष साहू और युवा नेता चंद्रशेखर नागवंशी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विधायक जी की ओर से शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र और मेडल भेंट किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे। बच्चों ने शिक्षक दिवस पर स्पीच और विभिन्न प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिए।