सनातन संस्कृति पर टिप्पणी के विरोध में BJYM भिलाई का आक्रोश, भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव का पुतला दहन
सुपेला घड़ी चौक में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, संतों के अपमान को बताया असहनीय
सनातन संस्कृति और साधु-संतों के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा भिलाई जिला ने कड़ा विरोध दर्ज किया। युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सुपेला घड़ी चौक में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा टी.एस. सिंहदेव का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
भिलाई। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भिलाई में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल एवं जिला महामंत्री विनय सेन के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा साधु-संतों एवं सनातन संस्कृति के विरुद्ध की गई टिप्पणियां अत्यंत अभद्र और निंदनीय हैं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी आक्रोश के चलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि धार्मिक विषयों को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखना और सार्वजनिक मंचों से संतों पर टिप्पणी करना सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती संत-महात्माओं की परंपरा से जुड़ी रही है और बिना ठोस तथ्यों के किसी धार्मिक व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना सर्वथा निंदनीय है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह, प्रवक्ता विजय सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, प्रदेश युवा मोर्चा आकाश ठाकुर, विशालदीप नायर, जिला महामंत्री विनय सेन, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, महामंत्री अनूप राय, मंडल उपाध्यक्ष विवेक सेन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा और कन्या शक्ति की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
इस संबंध में जानकारी युवा मोर्चा भिलाई जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।
suntimes 