सीजीएम बने संजीव वर्गीस, यूनियन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

सीजीएम बने संजीव वर्गीस, यूनियन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
  • सेंटर प्लांट-3 में उत्पादन की नई ऊंचाई
  • श्रमिक समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
  • भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने किया सम्मानित

भिलाई.  भिलाई स्टील प्लांट के सेंटर प्लांट-3 में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संजीव वर्गीस को सीजीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस उपलब्धि पर भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने उन्हें श्रीफल, फूल-माला और गुलदस्ते के साथ बधाई दी। इस दौरान यूनियन नेताओं ने प्लांट के विकास और श्रमिकों की समस्याओं पर भी चर्चा की, जिस पर श्री वर्गीस ने समाधान का भरोसा दिलाया।