सुने मकान में चोरी करने वालों को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता
भिलाई. भिलाई मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रमोद कुमार साहू ने दिनांक 22.07.2025 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मई माह में अपने गृहग्राम कमंदा थाना डोंगरगांव गया था। दिनांक 27.07.2025 को उनके पड़ोसी ने मोबाइल से फोन कर प्रार्थी को बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है। प्रार्थी अपने गांव से आकर देखा तो पुरानी इस्तेमाल टीवी, सेटबॉक्स, स्लाइडर, वीडियो स्लाइडर फर्नीचर कीमत 8000/- रुपये नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 243/2025 धारा 331(3), 305, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित करअज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही टीवी और जर्मन के सामान की बिक्री करने के फिराक में अर्जुन नगर के पास ग्राहक ढूंढ रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर संदेही (01) दिनेश ठाकुर उर्फ दीनू और (02) तरुण दिक्षित उर्फ लाला को पकड़कर थाना वैशाली नगर लाया गया। दोनों संदेहियों से अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक पुरानी टीवी, एक नग इंडेन का सिलेंडर, एल्युमिनियम का विंडो स्लाइडर और एक लोहे का सिकंजा बरामद किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाए जाने से उन्हें दिनांक 30.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।नाम आरोपी:
(01) दिनेश ठाकुर उर्फ दीनू पिता व्यास ठाकुर उम्र 34 वर्ष साकिन अर्जुन नगर अटल आवास सोनी किराना स्टोर्स के पास थाना वैशाली नगर।
(02) तरुण दिक्षित उर्फ लाला पिता राजकुमार दिक्षित उम्र 39 वर्ष साकिन मकान नंबर 96 अर्जुन नगर मशान घाट के पीछे थाना वैशाली नगर।
suntimes 