मांगों को लेकर अक्षय पात्र फाउंडेशन के कर्मचारियों ने शुरू किया शांतिपूर्ण धरना
संस्था प्रबंधन तक अपनी समस्याएं पहुंचाने कर्मचारियों ने प्रशासन को दी सूचना
भिलाई । भिलाई में अक्षय पात्र फाउंडेशन में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने धरने की जानकारी संबंधित थाना को देते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य अपनी समस्याओं और मांगों को संस्था प्रबंधन तक पहुंचाना है।
भिलाई। अक्षय पात्र फाउंडेशन में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से संस्था परिसर के बाहर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से संस्था में कार्यरत हैं और उनकी कुछ प्रमुख मांगें एवं समस्याएं हैं, जिन पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी बात संस्था प्रमुख और प्रबंधन तक पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संस्था के मुख्य गेट के समीप बैठे हैं। उनका कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने का उद्देश्य नहीं है।
धरना शुरू करने से पहले कर्मचारियों ने भिलाई नगर थाना को इसकी सूचना भी दी है। कर्मचारियों ने प्रशासन को अवगत कराया है कि वे शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अपनी मांगों को सामने रख रहे हैं।
अब कर्मचारियों की नजर संस्था प्रबंधन की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।
suntimes 