बिकवाली से बाजार कमजोर, सेंसेक्स 82,300 के स्तर पर पहुंचा
निफ्टी में भी 100 अंकों की नरमी, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन आईपीओ से 455 करोड़ जुटाएगी कंपनी
शेयर बाजार में 18 नवंबर को कारोबार के दौरान कमजोरी हावी रही। बीएसई का सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 82,300 के स्तर पर कारोबार करता रहा। वहीं एनएसई का निफ्टी भी लगभग 100 अंक फिसलकर 25,300 के आसपास पहुंच गया। बाजार में खासतौर पर मेटल और आईटी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की बिकवाली देखने को मिली। एफएमसीजी क्षेत्र के शेयर भी दबाव में रहे।
20 नवंबर तक लगा सकेंगे बोली
शेयर बाजार में गिरावट के बीच क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने अपना आईपीओ निवेशकों के लिए खोल दिया है। इस इश्यू में 20 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी ने शेयर का मूल्य दायरा 259 से 272 रुपए तय किया है। खुदरा निवेशकों को कम से कम 55 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद 55 शेयरों के गुणक में बोली लगाने की सुविधा रहेगी।
आईपीओ के जरिए कंपनी की 455 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कंपनी के शेयर 26 नवंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकते हैं।
suntimes 