मामूली विवाद में भाजपा नेत्री के बेटे की हत्या, गुस्साए लोगो ने किया चक्काजाम, जानिए क्या है पूरा मामला...

राजनांदगांव। जिले की भाजपा नेत्री सरिता ढीमर के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की रात की बताई जाती है। घटना के बाद बुधवार को परिजनों द्वारा 4 घंटे तक चक्का जाम किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि युवक का विवाद किसी दूसरे युवक से हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने उसे भी पीटा। वहीं बीच बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार हालात गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली सरिता ढीमर महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनका बेटा शेखर ढीमर (25) का मंगलवार रात को अपने दोस्त अजय कुमार के साथ शहर के पान ठेले पर गया था। जहां उसका किसी बात को लेकर सूरज रुपलानी नाम के युवक से विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज करते हुए सूरज अपने घर चला गया। इसके बाद वह वहां से लौटा तो उसके पास चाकू था। वापस लौटने के बाद सूरज ने फिर से दोनों से झगड़ा करना शुरू कर दिया और शेखर से मारपीट की। मारपीट के बाद उसने चाकू निकालकर शेखर के पेट पर कई वार किए।
अपने घर चला गया। इसके बाद वह वहां से लौटा तो उसके पास चाकू था। वापस लौटने के बाद सूरज ने फिर से दोनों से झगड़ा करना शुरू कर दिया और शेखर से मारपीट की। मारपीट के बाद उसने चाकू निकालकर शेखर के पेट पर कई वार किए।
ये देखकर शेखर के दोस्त अजय कुमार ने बीच बचाव भी किया। मगर सूरज ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया था।
वहीं अगले दिन परिजन नाराज हो गए और उन्होंने डोंगरगांव-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपी को उनके सामने लाया जाए। इस बात को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए थे। जिसके बाद आरोपी को छुरा थाने में रखा गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाया, तब जाकर 4 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलाहल यह पता नहीं चल सका है कि किस बात को लेकर आरोपी का झगड़ा हुआ था। बताया गया है कि शेखर खेती किसानी करता था और घर पर ही रहा करता था।
उधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। फिर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय का इलाज जारी है। अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घटना के बाद से ही शहर में आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान ही देर रात पुलिस को आरोपी अपने घर के पास मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।