"हर आँगन एक पेड़ अभियान अपने अंतिम पड़ाव पर, आर्टकॉम ने दिया हरियाली का संदेश"
भिलाई में वृक्षारोपण और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में आर्टकॉम की बड़ी पहल, सिंदूर उद्यान बना मिसाल
कला, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम ने इस वर्ष "हर आँगन एक पेड़" अभियान को अंतिम चरण में पहुँचाकर समाज को हरियाली और पर्यावरण बचाने का सशक्त संदेश दिया है। आर्टकॉम के प्रयासों से भिलाई में वृक्षारोपण आंदोलन को गति मिली है और लोगों में जल संरक्षण के प्रति भी गहरी जागरूकता पैदा हुई है।
भिलाई। कला और पर्यावरण को समर्पित संस्था आर्टकॉम ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए "हर आँगन एक पेड़" अभियान को इस वर्ष अंतिम चरण तक पहुँचाया। संस्था के संचालक निशु पाण्डेय, जिन्हें कलाकार, लेखक, कवि, फिल्म मेकर और समाजसेवी के रूप में जाना जाता है, ने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का काम किया।
निशु पाण्डेय के नेतृत्व में आर्टकॉम ने वृक्षारोपण के साथ-साथ "हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग" अभियान भी शुरू किया, जिसने लोगों को पानी की कमी और भूजल स्तर गिरने की समस्या पर सोचने के लिए प्रेरित किया। संस्था की बड़ी उपलब्धियों में देश का पहला सिंदूर उद्यान शामिल है, जो विजय बघेल के मार्गदर्शन और ऑफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से पूरा हुआ।
आर्टकॉम के संरक्षक करमजीत सिंह ने बताया कि "हर आँगन एक पेड़" के समापन के बाद भी वाटर हार्वेस्टिंग अभियान जारी रहेगा और ज़रूरत पड़ी तो संस्था इसके निर्माण का दायित्व भी उठाएगी। वहीं मीडिया सलाहकार अमिताभ भट्टाचार्य ने कहा कि आर्टकॉम के अनुकरणीय कार्यों को भिलाई नगर पालिका निगम और प्रशासन ने भी सम्मानित किया है, जिससे शहर में वृक्षारोपण का माहौल और प्रबल हुआ है।
रविवार को सुपेला स्थित छट तालाब परिसर में विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान सुपेला मंडल भाजपा के पदाधिकारी व स्थानीय निवासी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. दिलीप शर्मा, सुदेश मिश्रा, दिलीप केसरवानी, ठाकुर निहाल सिंह, सूर्या बघेल, जगदीश सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
आर्टकॉम की ओर से करमजीत सिंह, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, शारदा गुप्ता, श्रीनिवास मिश्रा, बंटी नाहर, मेघा कौर, सी.पी. सिंह, शिवशंकर यादव, भास्कर तिवारी, निर्मल गौतम, मीडिया सलाहकार अमिताभ भट्टाचार्य और संचालक निशु पाण्डेय उपस्थित रहे।
suntimes 