भिलाई में किराएदारों के कॉमन वॉशरूम से मिला भ्रूण, इलाके में सनसनी
सुबह सफाई के दौरान हुआ खुलासा, फोरेंसिक टीम ने किया जांच के लिए कब्जे में—महिला किराएदार पर शक
भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉडल टाउन आदर्श नगर के एक कॉमन वॉशरूम में करीब पांच माह का भ्रूण मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
भिलाई। शहर के स्मृति नगर थाना क्षेत्र स्थित मॉडल टाउन आदर्श नगर में रविवार की सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां किराएदारों के कॉमन वॉशरूम में लगभग पांच माह का भ्रूण मिला। सुबह-सुबह जब एक किराएदार वॉशरूम गया तो उसने यह नजारा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व जांच के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गर्भपात किसने कराया और भ्रूण को यहां क्यों छोड़ा गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां रहने वाली एक महिला ने हाल ही में एक युवती को अपने पास ठहराया था। घटना के बाद से वह युवती फरार बताई जा रही है, जिस पर पुलिस की नजर है। इस घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
suntimes 