3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट बरामद….. राजधानी रायपुर में खपाने की थी तैयारी….

3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट बरामद….. राजधानी रायपुर में खपाने की थी तैयारी….

महासमुंद. महासमुंद पुलिस ने जाली नोटों का विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 80 लाख रुपए के 500-500 वाली जाली नोट बरामद किया है। इन जाली नोटों को आरोपी सारंगढ़ से सरायपाली होते हुए रायपुर ले जा रहे थे। इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लिया गया है। आरोपी साडिय़ों की आड़ में वाहन के भीतर नकली नोटों को छिपाकर ले जा रहा था। सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।

आज दोपहर पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे ने बताया कि सरहदी सीमाओं से अवैध सामग्रियों नशीले पदार्थ धन व बहुमूल्य धातुओं के परिवहन को रोकने हेतु लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है।