अक्टूबर में भी टैक्स जमा करने के लिए 2 हजार रुपए के नोट जमा होंगे

अक्टूबर में भी टैक्स जमा करने के लिए 2 हजार रुपए के नोट जमा होंगे

1 अक्टूबर से 2 हजार के नोट बैंक में जमा नहीं होंगे। सभी बैंकों में ऐसे नोट लगातार जमा लिए जा रहे हैं। इन सबके बीच भिलाई निगम ने नई स्कीम निकाली है। निगम ने तय किया है कि यदि टैक्स के रूप में 1 अक्टूबर के बाद भी 2 हजार के नोट जमा ​लिए जाएंगे। करदाताओं के लिए यह विशेष ऑफर है। वर्तमान में 30 सितंबर तक 4 प्रतिशत छूट के साथ टैक्स जमा लिए जा रहे हैं।

इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर तक 2 प्रतिशत की छूट के साथ टैक्स जमा होंगे। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के राजस्व वसूली करने एसपीएस ठेका कम्पनी को निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के सक्त निर्देश दिए हैं। बता दें कि भारत सरकार के रिजर्व बैंक ने पूर्व घोषित अनुसार 30 सितंबर के बाद 2 हजार के नोट बाजार में चलन से बाहर हो जाएगा। निगम में ये जरूर जमा लिए जाएंगे।