अब सुंदर विहार में सड़क बनेगी सुंदर, भाजयुमो ने धान रोपाई करके किया था अनोखा प्रदर्शन...

अब सुंदर विहार में सड़क बनेगी सुंदर, भाजयुमो ने धान रोपाई करके किया था अनोखा प्रदर्शन...

भिलाई के कुरुद क्षेत्र में स्थित सुंदर विहार कॉलोनी के रहवासियों को जल्द खराब सड़क से निजात मिलेगी। यहां की सड़क इतनी खराब थी कि लोगों को चलना मुश्किल हो रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सड़क में धान रोपकर अनोखा प्रदर्शन किया था। इसके बाद निगम सरकार जागी और वहां कंक्रीट रोड बनाने का टेंडर जारी किया है।

लोगों की इस समस्या को देखते हुए भाजयुमो नेताओं ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन देकर सड़क बनाने की मांग की थी। जब सड़क नहीं बनी तो उन्होंने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और कालोनी वासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क में धान रोपकर प्रदर्शन किया। मीडिया में यहां की समस्या उजागर होने के निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने इस पर संज्ञान लिया। इसके बाद आनन फानन में सड़क बनाने के लिए 33.11 लाख का टेंडर जारी किया है।

निगम ने सुंदर विहार कॉलोनी के फेस वन में सड़क बनाने के लिए 33 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। अब इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने फेस टू की सड़क बनाने की मांग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि फेस टू की सड़क भी काफी खराब है। वहां के लोग भी समय पर टैक्स और डेवलपमेंट चार्ज देते हैं। इसलिए निगम को चाहिए कि वहां भी सड़क बनाने के लिए टेंडर जारी करे।