आज CM हाउस का घेराव करेगी महिला कांग्रेस.......रेप पीड़िता बनकर पहुंची महिलाएं.......

आज CM हाउस का घेराव करेगी महिला कांग्रेस.......रेप पीड़िता बनकर पहुंची महिलाएं.......

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म और महिला संबंधी अपराध को लेकर महिला कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई हैं। जिसमें महिलाएं रेप पीड़िता बनकर पहुंची हैं। कुछ देर बाद महिलाएं मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए निकलेंगी।

दरअसल, कांग्रेसी महिलाएं राजीव गांधी चौक पर इकट्ठा होकर सीएम निवास घेरने जाएंगी। विपक्ष में आने के बाद महिला कांग्रेस का यह पहला बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से महिला पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में रायपुर बुलाया गया था, लेकिन प्रदर्शन में आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली हैं।