आज क्या है सोना-चांदी की कीमत? चेक कर लें अपने शहर के दाम
त्योहारों के दौरान रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। IBJA के अनुसार, पिछले 15 दिनों में 24 कैरेट सोना 10,059 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 20,105 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है। डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव में कमी के कारण कीमतों में गिरावट आई है। खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें।
त्योहारों के दौरान रिकॉर्ड बनाने वाला सोना और चांदी अब लगातार गिरावट में है। शादियों का सीजन शुरू होने के बावजूद भारतीय बाजार में इन धातुओं की कीमतें दो हफ्तों से नीचे जा रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 10,059 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 20,105 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हुई है।
17 अक्टूबर को गोल्ड ने IBJA पर 1,30,874 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई छुआ था। वहीं अब यह गिरकर 1,20,815 रुपए रह गया है। चांदी भी इसी दिन 1,69,230 रुपए प्रति (silver price today) किलो तक पहुंची थी, जो अब लुढ़ककर 1,49,125 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। यानी दोनों मेटल्स लगातार दूसरे हफ्ते दबाव में हैं।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 2 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड (gold rate today) की कीमत 1,21,650 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। जबकि चांदी 1,48,850 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम तक बिकी।
suntimes 