खास खबर : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का SDRF ने किया रेस्क्यू, शव पुलिस को सौंपा

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र का मामला, वृहद सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF जवानों ने निकाला शव

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में रविवार को पथरिया चौक के पास शिवनाथ नदी में एक युवक डूब गया। सूचना मिलते ही SDRF दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और गहन गोताखोरी व सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बाहर निकाला।

दुर्ग। दुर्ग कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया चौक, शिवनाथ नदी में एक युवक के बहने की घटना सामने आई। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF दुर्ग की टीम तत्काल रवाना हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर वृहद खोज अभियान शुरू किया। SDRF के जवानों ने डीप डाइविंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया और कुछ ही देर में युवक के शव को बाहर निकाल लिया।

पुलिस को सौंपे गए शव की पहचान दविंदर सिंह रंधावा पिता नाचहटर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी अहिवारा वार्ड 11, गुरुद्वारा के पीछे, थाना नंदनी, जिला दुर्ग के रूप में हुई। SDRF की इस तत्पर कार्रवाई से परिजनों को बड़ी राहत मिली।