चित्रगुप्त पूजा आज या कल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, सामग्री, मंत्र और महत्व
चित्रगुप्त पूजा आज 14 नवंबर को है या 15 नवंबर को? यह सवाल इसलिए है क्योंकि कई जगहों पर आज चित्रगुप्त पूजा हो रही है, जबकि कई स्थानों पर कल चित्रगुप्त पूजा होगी. ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि चित्रगुप्त पूजा कब है? चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, पूजा विधि और मंत्र क्या है?

चित्रगुप्त पूजा आज 14 नवंबर को है या 15 नवंबर को? यह सवाल इसलिए है क्योंकि कई जगहों पर आज चित्रगुप्त पूजा हो रही है, जबकि कई स्थानों पर कल चित्रगुप्त पूजा होगी. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त पूजा होती है. कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं. चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर लेखनी, बहीखाता, दवात आदि की भी पूजा करते हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि चित्रगुप्त पूजा कब है? चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, पूजा विधि और मंत्र क्या है?
चित्रगुप्त पूजा 2023 शुभ मुहूर्त
चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर, सुबह 09:24 से दोपहर 01:26 बजे तक
अतिगंड योग: 15 नवंबर, प्रात:काल से दोपहर 12:08 बजे तक
सुकर्मा योग: 15 नवंबर, दोपहर 12:08 बजे से 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे तक
नक्षत्र: ज्येष्ठा, 15 नवंबर को प्रात:काल से अगले दिन 03:01 एएम तक
रवि योग: 16 नवंबर, 03:01 एएम से 06:44 एएम तक
चित्रगुप्त पूजा 2023 दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: 09:24 एएम से 10:45 एएम तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 10:45 एएम से 12:05 पीएम तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 12:05 पीएम से 01:26 पीएम तक