छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में 4 डिग्री चढ़ेगा पारा:डोंगरगढ़ सबसे गर्म, 9 जिलों में तापमान 35 डिग्री पार....

छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को डोंगरगढ़ में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 37.8 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
राजनांदगांव जिले में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
9 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार
प्रदेश के 9 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 37.8 डिग्री, दंतेवाड़ा में 36 डिग्री, बीजापुर में 35.2 डिग्री, बस्तर में 35.3 डिग्री, कांकेर 35.8 डिग्री, नारायणपुर में 35 डिग्री, बलोद 36.8 डिग्री, रायपुर में 36.5 डिग्री राजनांदगांव 36 डिग्री रहा।
रायपुर में बढ़ने लगा तापमान
रायपुर में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां रविवार को दिन का पारा 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।
सरगुजा में दिन पारा सामान्य से 1 डिग्री अधिक
रविवार को सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। सरगुजा में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा। रात का तापमान 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया.
बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से ऊपर
बिलासपुर में दिन का तापमान 34.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। यहां रात का तापमान 17.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।