छत्तीसगढ़ में ट्रेसर के 37 पदों पर भर्ती: 1 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 26 को होगी परीक्षा
व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन; बिलासपुर और रायपुर होंगे परीक्षा केंद्र, 17 अक्टूबर से मिलेगा एडमिट कार्ड
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर के तहत ट्रेसर के 37 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 26 अक्टूबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए अनुरेखक (ट्रेसर) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कुल 37 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 1 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 2 से 4 अक्टूबर तक उपलब्ध होगी।
परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर 2025, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 अक्टूबर 2025 को जारी होंगे। परीक्षा केंद्र बिलासपुर और रायपुर रखे गए हैं।
व्यापम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों की अनुपस्थिति की स्थिति में उनका शुल्क नियमानुसार वापस किया जाएगा। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
suntimes 