जोन 1 नेहरू नगर में जोन समिति की बैठक आहूत की गई

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 1 नेहरू नगर में जोन समिति की बैठक सभापति गिरवर बंटी साहू के अध्यक्षता में ली गई। जिसमें प्रमुख रूप से बारीश की समस्याओ को देखते हुए पानी निकासी, स्ट्रीट लाईट एवं ट्रंसफार्मर के संबंध में सी.एस.ई.बी. को शीघ्र पत्र लिखे जाने खेत निर्देशित किये। जल भराव क्षेत्र पानी, लिकेज की समस्या को अति शीध्र निराकरण किये जाने हेतु जोर दिया गया। नालियों में मलवा भर जाने के कारण जल निकासी की व्यवस्था के निराकरण किये जाने हेतु शीध्र कार्यवाही करने को कहा। अवैघ कब्जा हटाये जाने के संबंध में निराकरण कर जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। लाईट एवं पोल के संबंध में समस्या के निदान किये जाने समय सीमा निर्धारित की गई। भाठापारा में पानी की समस्या एवं डोर-टू-डोर कचरा उठाये जाने के संबंध में निराकरण किये जाने के विषय पर चर्चा की गई। आगामी मानसूनी बरसात को देखते हुए लाईट, नाली निर्माण के संबध में शीध्रता लाने को कहा।
बैठक के दौरान एम.आई.सी. सदस्य संदीप निरंकारी, चंद्रशेखर गंवई, पार्षद हरिओम तिवारी, रविशंकर कुर्रे, राजेन्द्र कुमार, श्रीमती रानू साहू, अंजू सिन्हा, लाल चंद वर्मा के साथ निगम के जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उपअभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, अर्पित बंजारे, स्वेता महेश्वर, स्वेता वर्मा जोन राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, धीरज साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।