दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट की कोशिश, रायपुर-भिलाई में फैली दहशत
चरोदा में असफल रहे, रायपुर में ATM और युवक को बनाया निशाना; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
भिलाई-3 चरोदा और रायपुर में लूटेरों ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम दिया। पहले चरोदा में ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश की गई, लेकिन दुकानदार के साहस से आरोपी भाग खड़े हुए। इसके बाद रायपुर में ATM और एक युवक को निशाना बनाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि दूसरे की तलाश तेज कर दी गई है।
भिलाई/रायपुर। अपराधियों ने रायपुर और भिलाई-3 चरोदा इलाके में दिनदहाड़े लूट की कोशिश से हड़कंप मचा दिया। चरोदा की एक ज्वेलरी शॉप में दो बदमाश ग्राहक के सामने बंदूक तानकर लूट करने पहुंचे। लेकिन दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, जिससे घबराकर आरोपी भाग निकले। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।
रायपुर में दिया लूट की वारदात को अंजाम
चरोदा से भागने के बाद बदमाश रायपुर पहुंचे और कुकुरबेड़ा इलाके में ATM के पास वारदात को अंजाम दिया। यहां उन्होंने फायरिंग कर एक युवक से पैसे लूट लिए। यह वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
मामले में रायपुर पुलिस ने हरमीत सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे साथी की तलाश रायपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया जाएगा।
लोगों में दहशत, पुलिस अलर्ट पर
लगातार दो घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शहर में गश्त और नाकेबंदी बढ़ा दी है।
suntimes 