दुखद खबर : विधायक विद्यारतन भसीन का निधन आज रात हो गया, डॉक्टरों ने की निधन की पुष्टि, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

दुखद खबर : विधायक विद्यारतन भसीन का निधन आज रात हो गया, डॉक्टरों ने की निधन की पुष्टि, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

भिलाई। वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया। रात करीब 3 बजे के आसपास रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है। आज दोपहर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर को अभी रायपुर से लाया नहीं गया है। वहीं परिजन रायपुर से लौट आए हैं।  उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है। पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उनके निधन से भिलाई को गहरी क्षति हुई है। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता।