दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने 3 निरीक्षक और 12 उप निरीक्षक का किया तबादला: निरीक्षक पीडी चन्द्रा पुरानी भिलाई और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर होंगे छावनी थाना के नए प्रभारी

दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने 3 निरीक्षक और 12 उप निरीक्षक का किया तबादला: निरीक्षक पीडी चन्द्रा पुरानी भिलाई और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर होंगे छावनी थाना के नए प्रभारी

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आज 3 निरीक्षक, 12 उप निरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक और आरक्षक का तबादला किया गया है.जारी आदेशानुसार निरीक्षक पी.ड़ी. चन्द्रा को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी, निरीक्षक जनक लाल कुर्रे को कुम्हारी थाना प्रभारी और तपेश्वर नेताम को नियंत्रण कक्ष प्रभारी बनाया गया है। 

वही उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर को छावनी थाना का प्रभारी बनाया गया है साथ ही उप निरीक्षक दरबारी लाल तारम को चौकी प्रभारी लिटिया सेमरिया बनाया गया है।

वही उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे को चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा प्रभारी और उप निरीक्षक फ़ागुराम लहरे को चौकी प्रभारी मचांदुर का प्रभार दिया है।