नाराज जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने किया बहिष्कार.लेकिन साथियों ने छोड़ा साथ..बैठक में गूंजा सचिव ट्रांसफर का मुद्दा..बिल्हा सीईओ को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

बिलासपुर—सीट व्न्यवस्था को लेकर नाराज बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने सामान्य सभा में जमकर हंगामा मचाया। जमीन पर बैठकर विक्रम सिंह ने बिल्हा विधायक जनप्रतिनिधि के धरना प्रदर्शन किया। अपमानित किेए जाने के आरोप लगाकर सामान्य सभा का वहिष्कार भी किया। इस दौरान भाजपा के अन्य सदस्यों ने भी विक्रम सिंह का साथ दिया। लेकिन चन्द मिनट बाद ही सभी सदस्य मौके की नजाकत देखकर सामान्य सभा की बैठक में लौट भी आए। कांग्रेस समेत अन्य लोगों में इस बात को लेकर जमकर चर्चा है। बुधवार को जिला पंचायत बिलासपुर की बैठक करीब 1 बजे शुरू हुई। बैठक के शुरूआत में ही बेलतरा और बिल्हा विधायक प्रतिनिधि ने बैठक व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। मामला इतना गंभीर हो गया कि विक्रम सिंह और बिल्हा विधायक प्रतिनिधि अशोक कौशिक जमीन पर ही बैठ गए। यद्यपि इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जयश्री,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान सभापति अंकित गौरहा, जितेंद्र पांडे राजेश्वर भार्गव, दोनो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन विक्रम सिंह और अशोक कौशिक ने बैठक का ना केवल बहिष्कार किया। बल्कि अन्य भाजपा प्रतिनिधियों के साथ सामान्य सबा का बहिष्कार किया।

नाराज जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने किया बहिष्कार.लेकिन साथियों ने छोड़ा साथ..बैठक में गूंजा सचिव ट्रांसफर का मुद्दा..बिल्हा सीईओ को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस