भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानन ने गुरु पूर्णिमा पर लिया आशीर्वाद, मनाया गुरुओं का सम्मान
राजनीतिक सेवा के साथ आध्यात्मिक संस्कारों का संगम, मिठाई व नारियल भेंट कर जताई श्रद्धा

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानन ने अपने मार्गदर्शकों और वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर गुरु भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नारियल, साल और मिठाई भेंट कर उन्होंने गुरुओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
भिलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन दिन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानन ने अपने जीवन के मार्गदर्शकों और राजनीतिक गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धा और संस्कृति का संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने राजेश गुप्ता, नवीन बेरी, राजेन्द्र सिंह, गौतम सिंह ठाकुर, शिला वाघमारे, अमित राज, और दिनेश हिरवानी को नारियल, साल और मिठाई भेंट कर गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।
इस अवसर पर गजानन ने कहा कि गुरु ही जीवन का वास्तविक पथप्रदर्शक होता है, जो अंधकार में प्रकाश का मार्ग दिखाता है। उन्होंने इस दिन को आभार व्यक्त करने और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का श्रेष्ठ अवसर बताया। कार्यक्रम में ज्योति सोनी, उमा शंकर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर गुरु पूर्णिमा के इस पर्व को सामूहिक श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव के साथ मनाया।