भारत के चंद्रयान ने बचाई जापानी मून लैंडर स्लिम की जान! JAXA ने माना एहसान

जापान ने भारत के चंद्रयान 2 की मदद से अपने मून मिशन को चांद पर उतारा. एजेंसी ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसने मूल लक्ष्य लैंडिंग साइट से लगभग 55 मीटर पूर्व में ऐसा किया.

भारत के चंद्रयान ने बचाई जापानी मून लैंडर स्लिम की जान! JAXA ने माना एहसान

नई दिल्ली: जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) का चंद्रमा लैंडर, स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM), 20 जनवरी को चंद्रमा पर उतरा. एजेंसी ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसने मूल लक्ष्य लैंडिंग साइट से लगभग 55 मीटर पूर्व में ऐसा किया. एजेंसी ने 100 मीटर की सटीकता के साथ लैंडिंग के अपने मुख्य मिशन को पूरा किया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा जापान ने भारत के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 की मदद से किया, जिसे तकनीकी रूप से ‘विफल’ माना जाता है. लेकिन जिसका ऑर्बिटर भारत और अन्य देशों के वाहनों का मार्गदर्शन करना जारी रखा है. JAXA ने गुरुवार को इसे लेकर एक बयान जारी किया है.

इसरो वैज्ञानिकों ने कहा कि चंद्रयान-2 ने साल 2019 में चंद्रमा पर उतरने का अपना अंतिम उद्देश्य भले ही हासिल नहीं किया हो, लेकिन इसका ऑर्बिटर लगभग पांच सालों से चंद्रमा से महत्वपूर्ण डेटा प्रदान कर रहा है. इसने पिछले साल अपने उत्तराधिकारी चंद्रयान-3 की सफलता को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.