भिलाई के सेक्टर-4 में दो पानी टंकी अचानक गिर गई, सांसद विजय बघेल ने निगम को जल्द से जल्द मलबा हटाने के निर्देश दिये....
भिलाई। भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब सेक्टर-4 मार्केट के पास स्थित दो पानी की टंकी भरभराकर गिर गईं। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मेंटनेंस ऑफिस के कुछ हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ लगी है।
दोनों टंकी से सेक्टर 4 और सेक्टर 3 क्षेत्र में पानी सप्लाई की जाती थी। चश्मदीदों के मुताबिक पहले एक पानी टंकी गिरी और उसने दूसरी को भी चपेट में ले लिया। पलभर में 36 लाख लीटर पानी मलबे के साथ सड़क पर आ गया। दोनों टंकियों से 3000 घरों में पानी जाता था। दोनों टंकिया की कैपेसिटी 18 - 18 लाख लीटर थी।
कई लीटर गेलन का पानी बह चुका था। जन धन की हानि नहीं हुई। लोग सुरक्षित बच गए अभी भी लोगों में डर का माहौल है, भयभीत है, यह घटना कैसे हो गई है। पुलिस प्रशासन नगर प्रशासन भिलाई स्टील प्लांट प्रशासन के जन सहयोग से मालवा हटाया गया।
सांसद महोदय दुर्ग जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सड़क 8 रमेश चंद परिवार से मुलाकात व परिवार का हाल-चाल जाना, हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई। ट्रैफिक की व्यवस्था की गई। रोड में आए पत्थर लोहा को नगर निगम बीएसपी अधिकारी कर्मचारी को बोलकर नगर निगम के अधिकारी सफाई अभियान की शुरुआत की गई। सांसद विजय बघेल, बृजेश ब्रिज पुरिया, महामंत्री प्रशांत कुमार, संतोष पाराशर, ब्रह्मानंद राव गजानन मंडल अध्यक्ष सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं रोड में पड़े मलवा को हटाने की मदद की।