भिलाई में ‘स्वागतम् कैटरर्स’ की भव्य शुरुआत, अब शादी से रिसेप्शन तक हर आयोजन एक ही छत के नीचे
25 वर्षों के होटल एवं हॉस्पिटालिटी अनुभव के साथ अमिताभ भट्टाचार्य ने स्मृति नगर से शुरू किया कैटरिंग, डेकोरेशन और इवेंट मैनेजमेंट का नया सफर
भिलाईवासियों के लिए नए साल की सौगात के रूप में स्मृति नगर में ‘स्वागतम् कैटरर्स डेकोरेटर्स एवं इवेंट ऑर्गनाइजर’ का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ के नामी होटलों में 25 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद अब अमिताभ भट्टाचार्य ने अपने अनुभव को स्वतंत्र कैटरिंग और इवेंट मैनेजमेंट व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाया है।
भिलाई। हॉस्पिटालिटी और कैटरिंग के क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी स्वयं की संस्था ‘स्वागतम् कैटरर्स डेकोरेटर्स एवं इवेंट ऑर्गनाइजर’ की शुरुआत स्मृति नगर, भिलाई से की है। इस संस्थान के माध्यम से अब भिलाई ही नहीं, बल्कि शहर के बाहर के आयोजनों में भी आधुनिक और सुव्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अमिताभ भट्टाचार्य के साथ शहर एवं बाहरी क्षेत्रों के अनुभवी इवेंट ऑर्गनाइजर भी जुड़े हुए हैं, जो आगामी शादी-विवाह के मुहूर्त महीनों में भव्य आयोजनों को आकर्षक रूप देने का कार्य करेंगे। उन्होंने खास बातचीत में बताया कि लेटेस्ट मेनू, विविध व्यंजन रेंज और उच्च गुणवत्ता की सर्विस उनकी संस्था की प्रमुख पहचान होगी। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में मिले अनुभव को अब वे कैटरिंग सेवा में उतार रहे हैं, ताकि भिलाईवासियों को प्रोफेशनल और भरोसेमंद सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।
समय के साथ हॉस्पिटालिटी और कैटरिंग व्यवसाय में आए बदलावों को ध्यान में रखते हुए स्वागतम् कैटरर्स द्वारा शादी से जुड़े सभी कार्यक्रम—मेहंदी, हल्दी, संगीत, बारात स्वागत, दोनों पक्षों के ठहरने की व्यवस्था से लेकर रिसेप्शन तक—को नए, सौम्य और आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि बारात स्वागत से लेकर बिटिया की विदाई तक होने वाले प्रत्येक आयोजन में उच्च गुणवत्ता की सामग्री और सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। वर-वधू पक्ष की सभी जिम्मेदारियां संस्था स्वयं संभालेगी, ताकि परिवारजन बिना किसी तनाव के समारोह का आनंद उठा सकें। स्वागतम् कैटरर्स के इस नए और समर्पित प्रयास को लेकर उनके शुभचिंतकों और चाहने वालों की ओर से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
अमिताभ भट्टाचार्य , संस्थापक , स्वागतम् कैटरर्स डेकोरेटर एवं इवेंट आर्गनाइजर, स्मृति नगर भिलाई, मो न 9109833227
suntimes 