मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूज्य संत असंग देव जी की भेंट, प्रदेश की खुशहाली के लिए लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने शॉल-श्रीफल से किया सम्मान, संत असंग देव जी ने भेंट की गौमाता की प्रतिमा; आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूज्य संत असंग देव जी की भेंट, प्रदेश की खुशहाली के लिए लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में परम पूज्य संत श्री असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल और श्रीफल अर्पित कर सम्मानित किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूज्य संत श्री असंग देव जी के बीच शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने शॉल और श्रीफल भेंट कर संत असंग देव जी का सम्मान किया और प्रदेशवासियों की समृद्धि व कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया।

संत श्री असंग देव जी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की। दोनों के बीच आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ। मुख्यमंत्री ने संत असंग देव जी को प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखने हेतु मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित बड़ी संख्या में संत असंग देव जी के अनुयायी उपस्थित रहे।