पेट्रोल की मारामारी से मिली राहत, पम्पों पर छटने लगी भीड़, ड्रम में भरकर ले जाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई

पेट्रोल की मारामारी से मिली राहत, पम्पों पर छटने लगी भीड़, ड्रम में भरकर ले जाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई

गाडि़यों से डीजल-पेट्रोल की सप्लाई की जा रही है। इसके साथ ही 24 घंटे शहर के अंदर गाडि़यों के प्रवेश से भी पंप संचालकों को काफी राहत मिल रही है।

कई पेट्रोल पंप बंद पड़े

राजधानी में भी अभी कई पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। इसका मुख्य कारण पेट्रोल डीजल का सप्लाई न हो पाना है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सप्लाई की कमी होने के कारण ही इस तरह पैनिक स्थिति बनी थी। लेकिन कलेक्टर के सख्त होने के बाद सप्लाई लगातार बढ़ रही है। इसी का परिणाम है कि अब पंपों में कतारें गायब होने लगी हैं।

मांग से ज्यादा रखा है स्टॉक

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में हर दिन के खपत के अनुसार अधिक स्टॉक पड़ा हुआ है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी पैनिक स्थिति नहीं है। लगातार गाडि़यों से डीजल-पेट्रोल की सप्लाई की जा रही है। इसके साथ ही 24 घंटे शहर के अंदर गाडि़यों के प्रवेश से भी पंप संचालकों को काफी राहत मिल रही है।

 

पेट्रोल नहीं देने और ड्रम में भरकर ले जाने वालों पर कार्रवाई नहीं

इस पैनिक स्थिति में भी शहर के कई जगहों से घटनाएं सामने आई हैं। इसके बावजूद खाद्य विभाग कार्रवाई करने में असमर्थ नजर आ रहा है। दरअसल देवपुरी स्थित जियो पेट्रोल पंप से छोटे हाथी गाड़ी में नियम विरुद्ध छोटे-छोटे ड्रम में पेट्रोल भरकर ले जाया जा रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, उसके बावजूद विभाग की ओर से अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।

 

इसी तरह केसरी बगीचा के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर जहां लोग लंबी लाइन लगाकार पेट्रोल लेने इंतजार कर रहे थे। वहीं पंप संचालक ने समय से पहले ही पेट्रोल देना बंद कर दिया था। ऐसी स्थिति में इस तरह का कृत्य करना गलत था, इसपर भी विभाग अबतक चुप्पी साधे बैठा है।