भिलाई पुलिस परिवार के होनहारों का सम्मान: मेहनत और उपलब्धियों को सलाम

नीट, जेईई, बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक और नेशनल खेलों में गोल्ड जीतने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को एसएसपी ने किया सम्मानित

भिलाई पुलिस परिवार के होनहारों का सम्मान: मेहनत और उपलब्धियों को सलाम

भिलाई नगर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के उन पुत्र-पुत्रियों को सम्मानित किया, जिन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पुलिस विभाग का भी नाम रोशन किया।

भिलाई । पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के होनहार पुत्र-पुत्रियों का शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई नगर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। ये छात्र-छात्राएं नीट, जेईई मेन्स, 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल विजेता रहे हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मील का पत्थर है, वास्तविक सफर अभी बाकी है। उन्होंने कहा, “आपने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल अपने परिवार, बल्कि विभाग और समाज का भी गौरव बढ़ाया है। मैं आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।”

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में जेईई मेन्स पास करने वाले, बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले और नेशनल लेवल स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल विजेता शामिल थे।

सम्मानित विद्यार्थियों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

क्र.    थाना/शाखा    अधिकारी/कर्मचारी    छात्र/छात्रा    उपलब्धि
1    दुर्ग    उपनि. ममता अली शर्मा    आयान अली    फुटबॉल - नेशनल क्लब चैंपियनशिप 2025
2    छावनी    उपनि. नवी मोनिका पांडेय    अभिनव पांडेय    जेईई मेन्स 2025
3    विशेष शाखा, भिलाई    निरीक्षक कैलाशनाथ मिश्रा    विद्या मिश्रा    10वीं - 96%
4    रानीतराई    उनि. पुरुषोत्तम कुर्रे    वेलिना कुर्रे    जेईई मेन्स 2025
5    विशेष शाखा, भिलाई    सउनि. प्रहलाद बंछोर    लिपिका बंछोर    10वीं - 90%
6    छावनी    प्र.आर. कौशल कुमार साहू    नेहा साहू    10वीं - 92.8%
7    विशेष शाखा, भिलाई    प्र.आर. हरीश कुर्रे    प्रवेश कुर्रे    जेईई मेन्स 2025
8    कुम्हारी    प्र.आर. रोशन बंछोर    देवांशी बंछोर    10वीं - 91.2%
9    दुर्ग    आर. ललित साहू    मोनिका साहू    10वीं - 95.2%
10    यातायात    आर. जितेंद्र मारकंडे    पीयूष मारकंडे    जेईई मेन्स 2025

एसएसपी ने कहा कि यह उपलब्धियाँ न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि पुलिस विभाग के अंदर छिपी प्रतिभाओं की भी झलक देती हैं। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे आगे की परीक्षाओं और जीवन के हर पड़ाव में और अधिक मेहनत करें। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।